मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवर उपकरण और वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी का आरआरयू उपकरण, एक मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यथार्थ गोलचक्कर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविन्द्र , राहुल और प्रवीन रूप में हुई है। तीनों आरोपी कासना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले इलाके में रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही मोबाइल टॉवर से आरआरयू उपकरण चोरी कर लेते थे। इसके अलावा, वाहन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक, बरामद आरआरयू उपकरण को आरोपियों ने करीब 4-5 दिन पहले कासना क्षेत्र से चोरी किया था, जबकि मोटरसाइकिल को लगभग एक वर्ष पूर्व सूरजपुर इलाके से चुराया गया था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा देते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने पास अवैध चाकू रखते थे ताकि पकड़े जाने की स्थिति में खुद को बचा सकें। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध चाकू भी बरामद किए हैं। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में सूरजपुर थाने में पहले से ही मामला दर्ज है। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। रविन्द्र, राहुल और प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों और वारदातों का खुलासा किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें