मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: नाबालिग का अपहरण करने वाले 5 गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: नाबालिग का अपहरण करने वाले 5 गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती के अपहरण और उससे जुड़े मामले में पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।

यह गिरफ्तारी यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित शिवा ढाबा के पास से की गई। पुलिस ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, उनमें हिमांशु भाटी, बॉबी भाटी, अंकुश भाटी उर्फ राजा, चिराग ठाकुर और पदम सिंह शामिल हैं। पुलिस को लंबे समय से इन सभी की तलाश थी। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने बताया है कि 28 सितंबर को शिकायत के आधार पर थाना रबूपुरा में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि आरोपी हिमांशु, दीपक उर्फ कल्ली और वंश त्यागी ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए थे।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही रविंद्र भाटी, दीपक उर्फ कल्ली, सौरभ और ब्रजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह हिमांशु से प्रेम करती है और 27 सितंबर को खुद उसके साथ चली गई थी। नाबालिग होने के कारण उनकी कोर्ट मैरिज संभव नहीं हो सकी। इसके बाद सौरभ, बॉबी, पदम सिंह, अंकुश और चिराग ने उसे चिराग से शादी करने के लिए दबाव बनाया। बताया गया कि युवती ने 17 नवंबर को इलाहाबाद के एक मंदिर में हिमांशु के साथ माला बदलकर शादी की और फिर 27 नवंबर को आर्य समाज मंदिर, गाजियाबाद में चिराग से शादी कराई गई।

बाद में, 4 दिसंबर को चिराग और पीड़िता ने कोर्ट मैरिज भी की।

हिमांशु ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह युवती से प्रेम करता है, लेकिन कम उम्र होने के कारण वह कानूनी रूप से शादी नहीं कर पा रहा था, इसलिए चिराग के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाई गई, जबकि युवती वास्तविक रूप से हिमांशु के साथ ही रहती थी।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएँ भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें