मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा: पार्किंग को लेकर सोसायटी में फायरिंग, एक घायल, हिरासत में आरोपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा: पार्किंग को लेकर सोसायटी में फायरिंग, एक घायल, हिरासत में आरोपी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली केंद्रीय विहार सोसायटी में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक की नौबत आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी के भीतर पार्किंग मार्ग पर दो पक्षों के बीच वाहन निकालने को लेकर मामूली विवाद हुआ था।

दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर थाना बीटा-2 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है तथा घटना में इस्तेमाल गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

सोसायटी परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की पुनः अव्यवस्था न हो।

थाना बीटा-2 पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें