मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी नौकरी की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी नौकरी की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला समेत चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित सरकारी नौकरी की परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जूनियर सचिवालय सहायक पद की परीक्षा में एक डमी (बाहरी) उम्मीदवार के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में डमी उम्मीदवार सुमित दहिया, एक महिला बिचौलिया, स्कूल का शिक्षक बिमल कुमार सिंह और कार्यालय अधीक्षक बलजीत सिंह शामिल हैं।दक्षिण जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना 18 मई 2025 की है, जब परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ को एक उम्मीदवार पर शक हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ग्रेटर कैलाश थाने की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि असली अभ्यर्थी अंकुर की जगह सुमित दहिया नामक युवक परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में सुमित ने खुलासा किया कि उसे 6 लाख रुपये देने का वादा किया गया था ताकि वह अंकुर की जगह परीक्षा दे सके।पुलिस जांच में पता चला कि सुमित ने एक महिला के जरिए स्कूल स्टाफ से संपर्क साधा। उक्त महिला की स्कूल प्रशासन से पहले से जान-पहचान थी क्योंकि वह नेशनल ओपन स्कूल की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरवाने और व्यवस्था कराने का काम करती थी। महिला ने इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए शिक्षक बिमल कुमार सिंह और कार्यालय अधीक्षक बलजीत सिंह को 50-50 हजार रुपये देकर मिला लिया। तीनों की मदद से सुमित को परीक्षा केंद्र में आराम से प्रवेश मिल गया।पुलिस ने मौके से असली आधार कार्ड, अंकुर का एडमिट कार्ड और सुमित द्वारा भरी गई ओएमआर शीट भी बरामद की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब फरार आरोपित अंकुर और पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें