मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार में 4 दिन से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी ने निचले स्तर से की शानदार रिकवरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार ने आज निचले स्तर से शानदार

वापसी की। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार

में बिकवाली के दबाव के कारण ये गिरावट और बढ़ गई। थोड़ी ही देर बाद

खरीदारों ने बाजार पर पूरी तरह से अपना कब्जा कर लिया, जिसकी वजह से

सेंसेक्स और निफ्टी ने न केवल हरे निशान में अपनी जगह बनाई, बल्कि जोरदार

मजबूती के साथ बंद हुए। आज दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स दिन के

निचले स्तर से 1,393 अंक उछल गया। निफ्टी भी इंट्रा-डे में 400 अंक से अधिक

की छलांग लगाने में कामयाब रहा। पूरे दिन का कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.83

प्रतिशत और निफ्टी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज

दिन भर के कारोबार के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग और मेटल सेक्टर

के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। रियल्टी, आईटी और पावर सेक्टर

के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी

होने के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा,

जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.39 प्रतिशत के गिरावट के साथ बंद

हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के

कारोबार का अंत किया।

आज बाजार चार दिन बाद लौटी मजबूती के

कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 60 हजार करोड़ रुपये से

अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट

कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 393.49 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई)

हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन

392.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 60

हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिन भर के कारोबार

में बीएसई में 3,903 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,723 शेयर

बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,064 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 116

शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,206 शेयरों में

एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 990 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और

1,216 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में

शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त के साथ और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद

हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल

निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 489.34 अंक टूट

कर 71,999.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का

दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक 672.53 अंक की कमजोरी के साथ 71,816.46 अंक

के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद तेजड़ियों ने पूरी तरह से बाजार पर अपना

कब्जा कर लिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर

पहले ये सूचकांक निचले स्तर से 1,393.71 अंक उछल कर 721.18 अंक की मजबूती

के साथ 73,210.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद

सेंसेक्स 599.34 अंक की तेजी के साथ 73,088.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 134.35 अंक की कमजोरी के साथ 21,861.50

अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने

की वजह से ये सूचकांक फिसल कर 21,777.65 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद

खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की

रफ्तार में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से आज का कारोबार

खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक दिन के निचले स्तर से 401.90 अंक

उछल कर 183.70 अंक की तेजी के साथ 22,179.55 अंक के स्तर पर पहुंच गया। दिन

भर हुई खरीद बिक्री के बाद निफ्टी ने 151.15 अंक की बढ़त के साथ 22,147

अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

पूरे दिन हुई

खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस

3.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.86 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.47

प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.45 प्रतिशत और जेएसडब्ल्यू स्टील 2.37 प्रतिशत की

मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। बजाज ऑटो 2.40

प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.32 प्रतिशत, नेस्ले 1.01 प्रतिशत, डिवीज

लेबोरेट्रीज 1 प्रतिशत और टीसीएस 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5

लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें