मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

छठ पर्व पर पटना से दानापुर के बीच 109 घाटों के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ पर्व पर पटना से दानापुर के बीच 109 घाटों के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में

पटना। राजधानी के दानापुर से दीदारगंज के बीच 109 गंगा घाटों पर छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में लगा है। जल संसाधन विभाग की टीम ने शुक्रवार को इन सभी घाटों पर जलस्तर की मापी की। साथ ही पानी के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर भी काम शुरू कर दिया है।जल संसाधन विभाग ने बैरिकेडिंग के अंदर पानी की गहराई अधिकतम पांच फीट रखने का निर्देश दिया है। भीड़ पर नजर बनाए रखने के लिए घाटों को सीसीटीवी से सुसज्जित किया जायेगा। सुरक्षा को लेकर ड्रोन से भी जिला प्रशासन नजर बनायेगी। जगह-जगह वाच टावर पर जवानों की तैनाती की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, क्यूआरटी के साथ-साथ मेडिकल टीम भी तैनाती रहेगी।नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने अस्थायी तालाबों का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक संजीव चौरसिया और नगर आयुक्त अनिमेष पराशर भी मौजूद थे। मंत्री ने आर्ट कॉलेज स्थित तालाब, पत्रकार यूनियन परिसर, बुद्धघाट, बांसघाट, कच्ची तालाब और माणिकचंद तालाब का भी भ्रमण कर निर्देश दिए। नितिन नवीन ने बातचीत में कहा कि पुराने घाटों पर तैयारी का काम आखिरी चरण पर है। व्रतियों को तालाब और घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार का असुविधा न हो, इसका ख्याल रखने का निर्देश नगर निगम को दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें