मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दादी ने पोते को जहर देकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा में एक लोमहर्षक घटना घटी,जहां शुक्रवार को तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने चचेरी दादी पर बच्चे को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकौर गांव की है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतक मासूम की पहचान विकास कुमार के तीन वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस चचेरी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि बच्चे को जहर देकर हत्या करने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने जिस पर आरोप लगाया है, उसे हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बालक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

माता-पिता का था इकलौता बेटा

मृतक के पिता विकास कुमार ने कहा कि घर का एकलौका पुत्र था। अनमोल कुमार के घर में सब कुछ खुशी-खुशी चल रहा था। लेकिन बगल के ही चाचा और उसकी मां के द्वारा अनमोल को घर में बुलाकर जहर पिला दिया गया है। जिसके कारण ही अनमोल की मौत हो गई है। हम लोगों को किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई की है। भागने से पहले ही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की सच्चाई नहीं स्वीकार करने की स्थिति में नारको टेस्ट भी कराया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें