मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

ग्राहम स्टेंस मामला: सुप्रीम कोर्ट में दारा सिंह की रिहाई की याचिका पर फरवरी 2026 में होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्राहम स्टेंस मामला: सुप्रीम कोर्ट में दारा सिंह की रिहाई की याचिका पर फरवरी 2026 में होगी सुनवाई

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके दो नाबालिग बेटों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रविंद्र कुमार पाल उर्फ दारा सिंह की जल्द रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी।

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान ओडिशा सरकार ने बताया कि राज्य सरकार ने एक विशेष समिति गठित की है, जो दारा सिंह की समय पूर्व रिहाई की अर्जी पर विचार कर रही है। इसी कारण कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई स्थगित कर दी।

दारा सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि वह अब 61 साल का हो चुका है और पिछले 24 साल से अधिक समय से जेल में बंद है। इस दौरान उसे एक बार भी पैरोल नहीं मिली। उसकी मां का निधन हो गया, लेकिन वह उनका अंतिम संस्कार तक नहीं कर सका। द्वारा सिंह ने अच्छे व्यवहार का हवाला देकर रिहाई की मांग की है।

23 जनवरी 1999 की रात ओडिशा के क्योंझर जिले के मनोहरपुर गांव में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस अपने दो छोटे बेटों फिलिप (10 साल) और तिमोथी (6 साल) के साथ एक जीप में सो रहे थे। उग्र भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी थी, जिसमें तीनों जिंदा जल गए थे। इस घटना ने पूरे देश और दुनिया में आक्रोश पैदा कर दिया था।

सीबीआई जांच के बाद दारा सिंह को मुख्य आरोपी माना गया। 2003 में सेशन कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई, लेकिन 2005 में ओडिशा हाईकोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने भी उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें