मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रैजुएशन पास छात्राओं को जल्‍द मिलेंगे 50-50 हजार रुपये : सीएम नीतीश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना । विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने घोषणा की थी कि यदि फिर से उनकी सरकार बनी तो स्नातक कक्षाओं (graduation) में उत्तीर्ण (pass ourt) होने वाली छात्राओं को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उस घोषणा पर अब अमल (implement) करते हुए जल्‍द ही छात्राओं को ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (Education Department) ने मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत लाभुकों (beneficiary) के बैंक खाते (bank account) में प्रोत्साहन राशि भेजने का प्रस्ताव (proposat) तैयार किया है। प्रस्ताव को वित्त विभाग (Finance Department) के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।

1.50 लाख लड़कियों को मिलेगा लाभ

उच्च शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Education) के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना में राशि की बढ़ोतरी होने पर करीब 1.50 लाख स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को लाभ मिलेगा। मौजूदा व्यवस्था में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। पिछले साल 1.4 लाख लाभुकों के आवेदन आए थे, जिनमें से 84 हजार तीन सौ 44 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। शेष लाभुकों के आवेदन (application) में खामियों के चलते उन्हें विश्वविद्यालयों को वापस कर दिया गया है। संशोधित आवेदनों के प्राप्त होने के बाद लाभुकों के बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।

तीन सौ करोड़ रुपये का प्रावधान

राज्य सरकार से मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों (colleges affiliated to state government) से स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वर्ष 2019-20 में इस योजना के लिए शिक्षा विभाग ने दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इस वित्तीय वर्ष (2020-21) में तीन सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस तरह इस बार सौ करोड़ रुपये अधिक राशि बांटी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें