मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पीयूष गोयल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पीयूष गोयल ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं

उद्योग मंत्रालय के मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। लगातार दूसरी बार गोयल

को इस मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है।

इस

अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद

करता हूं कि उन्होंने मुझे फिर एक बार देश की सेवा करने का मौका दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में देश को एक

मजबूत, ईमानदार, संवेदनशील और विकास से प्रेरित सरकार का काम करके दिखाया

है, हम देश को और इस विभाग को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने के लिए

प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में काम करेंगे...।"

उल्लेखनीय

है कि पिछले एक दशक में 59 वर्षीय गोयल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

(एनडीए) की अगुवाई वाली मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान बिजली, नवीकरणीय

ऊर्जा, कोयला, खान और रेलवे सहित प्रमुख विभागों का कार्यभार संभाला था

जबकि दूसरे कार्यकाल में उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग, कपड़ा, उपभोक्ता

मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री के रूप में भी

कार्यभार संभाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें