मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पीयूष गोयल व्यापार वार्ता के लिए सोमवार को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीयूष गोयल व्यापार वार्ता के लिए सोमवार को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार 22 सितंबर को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे। उनके नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी पक्ष के साथ बैठक के लिए दौरे पर जाएगा।वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी पक्ष के साथ बैठक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेगा। वाणिज्‍य मंत्री के साथ मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। गोयल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिकी टीम से मुलाकात कर व्‍यापार समझौते को पूरा करने की कोशिश करेंगे।मंत्रालय के अनुसार प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर चर्चा को आगे बढ़ाना है। इससे पहले अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का भी एक दल 16 सितंबर को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयासों को तेज करने का निर्णय लिया गया था।उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का ये दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका ने एच-1बी वीजा की फीस को बढ़ाने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें