मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र ने दूरसंचार कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल्स रोकने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । सरकार ने फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए सख्त कदम

उठाए हैं। केंद्र ने भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली

अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

दूरसंचार

विभाग (डॉट) ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि जालसाज भारतीय

नागरिकों को भारतीय मोबाइल नंबर दिखाकर अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल कर रहे

हैं। जालसाल इसके जरिए साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं। डॉट ने

दूरसंचार ऑपरेटरों को भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली

अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय

ने कहा कि दूरसंचार विभाग के निर्देशों के अनुसार भारतीय लैंडलाइन नंबरों

के साथ आने वाली अंतरराष्ट्रीय जाली कॉलों को टीएसपी द्वारा पहले से ही

ब्लॉक किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी फर्जी

कॉल्स भारत के भीतर से हो रही हैं, लेकिन विदेशों से साइबर अपराधी कॉलिंग

लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) में हेरफेर करके ऐसा करने में सक्षम हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें