मप्रः राज्यपाल पटेल आज सिवनी जिले के ग्राम लुड़गी आएंगे
भोपाल, । राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (मंगलवार को) सिवनी जिले के एक
दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां ग्राम लुड़गी में आंगनबाड़ी केंद्र में
बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सिकल सेल एनीमिया
हेल्प कैंप का भी निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल सुबह 9.30 बजे सिवनी जिले के छपारा
विकासखंड अंतर्गत ग्राम लुड़गी पहुचेंगे। राज्यपाल यहां आंगनबाड़ी केंद्र का
निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे यहां विभिन्न
योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से भेंट कर चर्चा करेंगे। इसके बाद
राज्यपाल खटकर में आयोजित सिकलसेल एनिमिया हेल्थ कैंप का निरीक्षण करेंगे
और शासकीय स्कूल में आयोजित स्मार्ट टीवी डोनेशन कार्यक्रम में हिस्सा
लेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ भोजन भी
करेंगे।
कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बताया कि
राज्यपाल पटेल सिवनी जिले के प्रवास के दौरान ग्राम लुड़गी में अलग-अलग
कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। राज्यपाल आदिवास समूह के लोगों से और अन्य
ग्रामीणों से चर्चा करेंगे।





