मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है नवरात्रि पर्व : राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है नवरात्रि पर्व : राज्यपाल पटेल

- राज्यपाल पटेल ने नवरात्रि पर्व की दी बधाईभोपाल, 21 सितम्बर (हि.स.) । मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो। माँ दुर्गा से प्रार्थना की है कि आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और श्रद्धा की आराधना का प्रतीक है। पर्व अपनी आंतरिक शक्तियों और सामर्थ्य को पहचान कर, जीवन को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करता है। अंतर्मन को शुद्ध करने और आत्म-अनुशासन को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। माँ दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की उपासना जीवन में नई ऊर्जा, धैर्य, उत्साह और सकारात्मकता से भर देती है।राज्यपाल ने नागरिकों से उत्सव को पारंपरिक उल्लास और सद्भाव के वातावरण में मनाने। समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने में योगदान देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें