मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पटेल ने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से आह्वान किया है कि गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर हम सब मिलकर पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करते हुए, अपने आसपास की हरियाली को बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह प्रयास हमारी संस्कृति को सहेजने में मदद करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण भी तैयार करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें