मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 12 फरवरी को होगा सरकार का फ्लोर टेस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना ।बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख में सरकार ने एक बार फिर बदलाव किया है। बजट सत्र अब 10 की जगह 12 फरवरी से शुरू होगा, जो 1 मार्च तक चलेगा। सीएम नीतीश कुमार की तरफ से इस पर फैसला लिया गया है। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार का बजट सत्र 11 दिन का होगा।सत्र की शुरुआत विधानमंडल के जॉइंट सेशन में 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। उसी दिन विधानसभा में एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। विश्वास मत हासिल करने के बाद सरकार की तरफ से बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।इसके अगले दिन 13 मार्च को सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। ऐसे में संभव है कि 10 फरवरी से पहले बिहार में विभागों का बंटवारा हो जाएगा। बता दें कि पहले इस बिहार के बजट सत्र को 6 फरवरी से बुलाया गया। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद सत्र को आगे बढ़ा दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें