मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार वापस ले 'पर्यावरण प्रभाव आकलन' मसौदा : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) के मसौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि इस मसौदे को वापस लिया जाए।

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर सरकार पर आरोप लगाया कि ईआईए-2020 के मसौदे का मकसद 'देश की लूट' है। उन्होंने लिखा, ''यह एक और ख़ौफ़नाक उदाहरण है कि भाजपा सरकार देश के संसाधन लूटने वाले चुनिंदा सूट-बूट वाले 'मित्रों के लिए क्या-क्या करती आ रही है।" उन्होंने कहा कि ''देश की लूट और पर्यावरण की तबाही को रोकने के लिए ईआईए-2020 का मसौदा वापस लिया जाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नए पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) 2020 मसौदे के खिलाफ प्रदर्शन करें, क्योंकि यह खतरनाक है। अगर यह अधिसूचित होता है तो इसके दीर्घकालिक परिणाम विनाशकारी होंगे।

दरअसल, पर्यावरण मंत्रालय ने इस साल मार्च में ईआईए के मसौदे को लेकर अधिसूचना जारी की थी। साथ ही इस पर जनता से सुझाव भी मांगे थे। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें