मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अश्विनी वैष्णव से दुर्व्‍यवहार पर सरकार लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, टीएमसी सांसद शांतनू सेन को किया जा सकता है निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राज्यसभा में पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर बयान पढ़ने के दौरान आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टीएमसी सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। केंद्र सरकार राज्यसभा अध्‍यक्ष से शांतनु सेन को अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए निलंबित करने का अनुरोध करेगी।

नई दिल्‍ली : राज्यसभा में 'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर बयान पढ़ने के दौरान आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टीएमसी सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। केंद्र सरकार राज्यसभा अध्‍यक्ष से टीएमसी सांसद शांतनु सेन को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए निलंबित करने का अनुरोध करेगी। टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने गुरुवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान की कॉपी छीन ली, जब वह राज्यसभा में अपना भाषण दे रहे थे और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इससे पहले राज्यसभा में टीएमसी के सांसद शांतनु सेन द्वारा आईटी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार पर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वी मुरलीधरन की बैठक हुई। जिसमें यह अहम फैसला लिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट पर बोलने के लिए उठे, विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आईटी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और टीएमसी सांसद शांतनु सेन के बीच गरमागरम शब्दों का आदान-प्रदान हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें