मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रही है: सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रही है: सिरसा

नई दिल्ली। प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्षी पार्टियों को जवाब देते हुए कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिस ठीक करना हमारे लिए चुनौती है। लेकिन, सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत में सिरसा ने कहा कि बीते 10 साल में पूर्व की सरकार ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कुछ काम नहीं किया है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिस पर पूर्व की सरकार ने ठीक नहीं किया। दिल्ली में भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिशा-निर्देश में कार्य कर रही है।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी को एक साथ आने की जरूरत है। जनभागीदारी की बहुत जरूरत है। हम सभी लोगों को प्रदूषण को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर हफ्ते में तीन दिन एक बड़ा अभियान चलाते हैं।

इस अभियान में, हर इलाके को सिस्टमैटिक तरीके से कवर किया जाता है, सारा पुराना कचरा, कूड़ा और मलबा इकट्ठा किया जाता है और सड़कों की सफाई की जाती है। यह अभियान प्रदूषण कम करने में मदद करता है और साथ ही धूल कम करने का काम भी किया जाता है।

सिरसा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सैदुलाजाब वार्ड और इग्नू रोड के निरीक्षण पर गया, जहां विशेष सफाई अभियान व डस्ट-मिटिगेशन कार्यों की समीक्षा की। सड़क किनारों की सफाई, कूड़ा हटाने और धूल नियंत्रण से जुड़े सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार 24 घंटे काम हो रहा है और हम सभी मिलकर इस प्रयास को और मजबूत बना सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा हम सबकी सेहत से सीधे जुड़ी है। इसमें आपकी सहभागिता और जागरूकता भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। आप सभी से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की गंदगी या प्रदूषण दिखने पर तुरंत एमसीडी 311 एप या ग्रीन दिल्ली एप पर रिपोर्ट करें। आपकी सूचना पर टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी। हम सभी साथ मिलकर काम करेंगे तभी हमारी दिल्ली साफ़, सुरक्षित और स्वस्थ बनेगी।“

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें