मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में पप्पू यादव ने पूर्णिया की योजनाओं पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा में पप्पू यादव ने पूर्णिया की योजनाओं पर उठाए सवाल

पूर्णिया। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने अपने क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने धारा 377 के तहत केंद्र सरकार का ध्यान विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ‘नल से जल’ (जल जीवन हरियाली) योजना के क्रियान्वयन में सामने आ रही खामियों की ओर आकर्षित किया।सांसद ने कहा कि पूर्णिया के कई ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों की मोटाई कम रखी जा रही है, कई स्थानों पर काम अधूरा है, जबकि कुछ परियोजनाओं को कागजों पर ही पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया।‘नल से जल’ योजना पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कई गांवों में पाइपलाइन की गुणवत्ता खराब है, मोटर काम नहीं कर रही और जहां पानी पहुंच भी रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। उन्होंने इसे ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बताया।सांसद ने इन समस्याओं के पीछे स्थानीय स्तर पर ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।अंत में राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने दोनों योजनाओं की उच्चस्तरीय तकनीकी और वित्तीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरी जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश करने की बात कही, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और जनता को न्याय मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें