मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौसेवा से की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गौसेवा से की शुरुआत

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार 15 दिसम्बर को अपने कार्यकाल के दो सफल वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवधि में राज्य सरकार ने आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। खास संयोग यह है कि आज ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। जन्मदिवस और वर्षगांठ पर प्रदेश भर में जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने राजधानी के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी श्रीगणेशजी और और गोविंद देवजी मंदिर के दर्शन कर दिन की शुरुआत की। सीएम ने गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री शर्मा को उनके जन्‍मदिन की बधाई दी है।राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार सवेरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचे और वहां गौसेवा की। इसके पश्चात वे सांगानेर क्षेत्र में ही आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।इसके बाद शर्मा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) परिसर में आयोजित आरोग्य कैम्प एवं रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में सौगात देते हुए चिकित्सा संस्थानों में आउटसोर्स मोड पर 22 मदर लैब एवं 800 स्पोक्स का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे एक हजार दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए नेत्र जांच एवं रक्त जांच (थैलेसीमिया एवं सिकल रोग) शिविर का भी शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर में जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें