मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

वज्रपात पीड़ित किसान के परिवार को सरकार की ₹4 लाख की राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वज्रपात पीड़ित किसान के परिवार को सरकार की ₹4 लाख की राहत

पश्चिम मेदिनीपुर,। नारायणगढ़ के गुड़तला गांव में खेत में कार्य करने के दौरान वज्रपात से एक किसान की मृत्यु के 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार रात विधायक रमाप्रसाद गिरि तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने शोकसंतप्त परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार अपराह्न नारायणगढ़ प्रखंड के हेमचंद्र ग्राम पंचायत अंतर्गत गुड़तला गांव में यह दुर्घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक किसान का नाम अमल साहू (44) था।

स्थानीय तथा पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमल साहू बुधवार अपराह्न अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मूसलाधार वर्षा के साथ तीव्र वज्रपात शुरू हो गया। खेत में कार्य करते समय वह वज्रपात की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोग तथा खेत में कार्यरत अन्य व्यक्ति उनकी सहायता के लिए दौड़े, किंतु घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पाकर बुधवार रात्रि नारायणगढ़ के विधायक रमाप्रसाद गिरि मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

विधायक की पहल और प्रशासन की तत्परता से गुरुवार को ही मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी (पंचायत), नारायणगढ़ के खंड विकास अधिकारी सौमेन्द्रनाथ पाल, विधायक रमाप्रसाद गिरि, बेलदा थाना के पुलिस अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मृतक के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से भेंट कर राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उन्हें सौंपा।

इस संबंध में विधायक रमाप्रसाद गिरि ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराया था। जिलाधिकारी की ओर से परिवार को शीघ्र सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई थी। उसी के अनुरूप सभी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी कर गुरुवार रात परिवार के हाथों में चार लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि के रूप में वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें