मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष की आवाज को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने में लगी है सरकार : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कृषि विधेयक को लेकर राज्यसभा में हुए हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने पर कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज़ को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के घमंड की वजह से देश में आर्थिक संकट की स्थिति है। विपक्ष के आठ सांसदों के निलम्बन पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, "लोकतांत्रिक भारत की आवाज़ दबाना जारी है... शुरुआत में उन्हें चुप किया गया, और बाद में काले कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंताओं की तरफ से मुंह फेरकर संसद में सांसदों को निलंबित किया गया... इस 'सर्वज्ञ' सरकार के कभी खत्म नहीं होने वाले घमंड की वजह से पूरे देश के लिए आर्थिक संकट आ गया है..." कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने भी राज्यसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा सरकार चीन को भारतीय सरजमीं से बेदखल नहीं कर सकती, कोरोना वायरस को देश से भगाने में वह विफल है और तो और संकट में घिरी अर्थव्यवस्था को बचा पाना भी उनके बस की बात नहीं... लेकिन वे 8 विपक्षी सांसदों को बाहर निकालने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो भी निलंबन का कारण यह है कि ये सांसद किसानों के अधिकारों के लिए खड़े हुए। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सांसदों के निलंबन को लेकर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "किसानों के हितों की रक्षा के लिए लड़ने वाले आठ सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है। इस निरंकुश सरकार की सोच का परिचायक है कि वह लोकतांत्रिक नियमों और सिद्धांतों का सम्मान नहीं करती... हम नहीं झुकेंगे और इस फांसीवादी सरकार से संसद में और सड़कों पर लड़ेंगे..."

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें