मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध: हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

हेमंत सोरेन ने 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन बरहेट-किताजोर (साहेबगंज) तथा132 केवी पाकुड़-राजमहल (लिलो) संचरण लाइन का किया शिलान्यास

साहेबगंज: रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दो दिवसीय दौरे के तहत बरहेट के +2 उत्क्रमित दामिन उच्च विद्यालय निर्धारित समय से करीब 2 घंटा विलंब से पहुंचे। बरहेट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।झारखंड के गांव-गांव तक विद्युत आपूर्ति के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 70 करोड़ की लागत से बनने वाले 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन बरहेट-किताजोर (साहिबगंज) तथा 132 केवी पाकुड़-राजमहल (लिलो) संचरण लाइन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पतना हिरणपुर के छह किलोमीटर में गुमानी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास, तकनीकी सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बरहेट साहेबगंज का ऑनलाइन उद्घाटन एवं कस्तूरवा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भवन बरहेट का भी उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त साहेबगंज तथा गोड्डा अंतर्गत विभिन्न विकास योजना का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की योजनाओं के के शिलान्यास से अब साहिबगंज में विधुत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी साथ ही साथ बरहेट प्रखण्ड प्रखण्ड के किसी भी गांव में बिजली की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। कहा की लंबे समय से बरहेट के लोग कई सरकार के योजनाओं के लिए आशान्वित होते रहें है। सहिबगंज जिले का बरहेट प्रखण्ड पिछड़े इलाके में आता रहा है तथा कई मूलभूत सुविधएं इस क्षेत्र तक नही पहुँच सकी है इसे देखते हुए सरकार ने इसके समग्र विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया है। कहा कि झारखंड सरकार ने कई योजनाओं के जरिए विकास की नई रणनीति बनाई है। जिसमे बिजली, सड़क तथा पानी की उपलब्धता बेहद आवश्यक है इसलिए हमने तय किया है कि वे योजनाएं जो अब तक आपके समक्ष नही पहुची है, वह आप तक पहुचाया जाएगा। इसी उद्देश्य से 100 मेगावाट का सब स्टेशन बनाने के लिए आधारशिला रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह ग्रिड 18 से 24 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की आप जिस प्रकार लगातार कोरोना वायरस अपना चेहरा बदल रहा है उसमें हम सबको और भी सुरक्षित रहने की जरूरत है। कहा की हर जिले में मॉडल विद्यालय का शुभारंभ होने के साथ-साथ पहली से 12वी वर्ग तक सीबीएसई की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राज्य की तमाम जनता को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति और प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, प्रधान सचिव ऊर्जा विभा अविनाश कुमार, प्रेस सलाहकार अभिषेक चौबे तथा विधायक प्रतिनिधि बरहेट पंकज मिश्रा को धन्यवाद देते हुए उन्हें मोमेंटो प्रदान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें