मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

चर्चा से बच रही सरकार, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा दे जवाब: आराधना मिश्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चर्चा से बच रही सरकार, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा दे जवाब: आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने योगी सरकार पर मानसून सत्र को निर्धारित समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले सहित किसानों की खाद संकट जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहती थी, इसलिए सदन समय से पहले समाप्त कर दिया गया।

आराधना मिश्रा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस ने नियम-311 और नियम-56 के तहत राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी तथा किसानों की खाद किल्लत पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों पर बहस कराने के बजाय सदन स्थगित कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं का पालन नहीं कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार को चर्चा से भागने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, लेकिन भाजपा राम मंदिर से जुड़े आरोपों और अन्य जनहित के सवालों पर जवाब देने से बच रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब विधानसभा का सत्र 6 अगस्त तक निर्धारित था तो उसे समय से पहले समाप्त करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। आराधना मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिए विपक्ष पर दोष मढ़ रही है, जबकि प्रदेश की जनता महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का पक्ष जानना चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें