मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार ने हाइड्रोजन युक्त सीएनजी के इस्तेमाल को दी मंजूरी, अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑटोमोटिव में उत्सर्जन घटाने के लिए सीएनजी की तुलना में हाइड्रोजन युक्त संपीडित प्राकृतिक गैस (एच-सीएनजी) के इस्तेमाल की अनुमति देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि परिवहन के लिए वैकल्पिक स्वच्छ ईंधन अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सीएनजी इंजनों में एच-सीएनजी (हाइड्रोजन का 18 प्रतिशत मिश्रण) के उपयोग की अनुमति दे दी है। मंत्रालय परिवहन के लिए स्वच्छ ईंधन के तहत विभिन्न वैकल्पिक ईंधन को अधिसूचित कर रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भी मोटर वाहन के लिए हाइड्रोजन वाले कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (एच-सीएनजी) के विनिर्देशों (आईएस 17314: 2019) को ईंधन के रूप में विकसित किया है। कुछ सीएनजी-इंजन का ‘स्वच्छ’ सीएनजी की तुलना में एच-सीएनजी का उपयोग करके उत्सर्जन में कमी को समझने के लिए कुछ परीक्षण किया गया था। एच-सीएनजी को एक मोटर वाहन ईंधन के रूप में शामिल करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में संशोधन के लिए मंत्रालय द्वारा 25 सितम्बर, 2020 को जीएसआर 585 (ई) प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में मसौदा नियम 22 जुलाई को जनता के लिए उपलब्ध कराए गए थे। इस संबंध में जनता से कोई आपत्ति और सुझाव प्राप्त नहीं किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें