मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस की दुखद घटना की सरकार और प्रशासन जिम्मेदार, नहीं किए थे इंतजाम : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश

यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने हाथरस

हादसे को लेकर किए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर

निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आप उस बहस को और मत छेड़िए,

दुख है की बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है। ये कार्यक्रम पहली बार नहीं

हुआ है, ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहे हैं। दुखद घटना की सरकार और

प्रशासन की जिम्मेदारी है, उन्होंने इंतजाम नहीं किए थे।

अखिलेश

ने कहा कि कई बार भीड़ ज्यादा हो जाती है, प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी

लेनी चाहिए थी। जिन लोगों की जान गई हैं उनकी मदद सरकार करें और घायलों का

इलाज कराएं। किसी पर आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा।

सपा

अध्यक्ष ने साकार हरि बाबा के कार्यक्रम में उनके जाने और उनके नजदीकियां

होने के सवाल पर कहा कि बीजेपी के लोग कुछ फ़ोटो सोशल मीडिया पर चला रहे

हैं अगली बार ये और बड़ी हार हारेंगे।

सपा अध्यक्ष ने

हाथरस कांड में स्वास्थ सेवाओं पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम में क्राउड

मैनेजमेंट और इमरजेंसी के इंतजाम करने पड़ते हैं, लेकिन उप्र में स्वास्थ

सेवाएं बिल्कुल खत्म और खराब हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें