मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

गोरेगांव: 17 साल की नाबालिग ने दी जान, दोस्त फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोरेगांव: 17 साल की नाबालिग ने दी जान, दोस्त फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल

मुंबई। महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

परिवार ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की और संजय राज में दोस्ती थी जो समय के साथ गहरी हो गई थी। आरोप है कि संजय नाबालिग को उसकी इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दे रहा था और मानसिक दबाव की वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई थी।

पुलिस के अनुसार, लड़की और संजय राज अगस्त में चेन्नई चले गए थे, लेकिन लड़की के परिवारवालों ने उसे वापस बुला लिया और संजय राज से दोस्ती खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद संजय राज ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने लड़की की एडिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

बदनामी के डर से लड़की ने अपने घर से पैसे चुराए, ताकि राज को दे सके।

जब बात लड़की के घर वालों को पता चली तो उन्होंने संजय राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इन बीच मानसिक दबाव और डर के कारण लड़की ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली।

पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है, जिससे आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके। नाबालिग के इस कदम से उसके परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें