मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोयंबटूर में एक करोड़ से अधिक कीमत के सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोयंबटूर में एक करोड़ से अधिक कीमत के सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

कोयंबटूर। तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के सिंगनल्लूर इलाके में रविवार देर रात पान शॉप में अज्ञात बदमाशों ने 70 से अधिक सोने के सिक्के और 20 किलो चांदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान मालिक रमेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान घर के पास ही है और वह दुकान के पीछे स्थित अपने मकान में रहते हैं। रविवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर मंदिर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने दुकान के पिछले हिस्से का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए।

आरोपियों ने दुकान में रखी तिजोरी को काटकर उसमें रखा कीमती सामान निकाल लिया और फरार हो गए।

रमेश ने बताया कि चोर दुकान से करीब 70 से अधिक सोने के सिक्के और लगभग 20 किलोग्राम चांदी सहित कई अन्य जेवर भी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रात में जब रमेश कुमार घर लौटे तो उन्होंने दुकान का टूटा हुआ शटर देखा।

अंदर जाकर जांच करने पर सोने के सिक्के और चांदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंगनल्लूर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने संदिग्धों का सुराग लगाने के लिए स्निफर डॉग की मदद ली है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता चल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विशेष टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों की पहचान की गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना में कितने लोग शामिल थे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मालिक रमेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें