मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के गया में आग लगने के चार घंटे बाद तक पटरी पर दौड़ती रही मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार के गया जिले में बुधवार को किऊल रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बंधुआ-पैमार के पास कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गयी। आग लगने के बाद मालगाड़ी करीब चार घंटे तक पटरी पर दौड़ती रही लेकिन इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। चार घंटे बीतने के बाद जब लोको पायलट को इसका पता चला तो उसने सूझ-बूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

दरअसल, बंधुआ स्टेशन से बुधवार को कोयला लदी मालगाड़ी खुली। मालगाड़ी जब पैमार स्टेशन के पास पहुंची तो उसमें आग के लपटें देखी गयी। बंधुआ स्टेशन से पैमार स्टेशन तक चार घंटे तक मालगाड़ी पटरी पर दौड़ती रही। मालगाड़ी के वैगन में आग फैल गयी। जब इस बात की जानकारी लोको पायलट को हुई तब उसने सबसे पहले ट्रेन को रोका और बिजली के कनेक्शन को हटा दिया। फिर फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पैमार रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि बुधवार भोर चार बजे कोयला लदी मालगाड़ी धनबाद से पहुंची थी, जिसे बाढ़-बरौनी पावर थर्मल प्लांट ले जाना था लेकिन बंधुआ स्टेशन से खुलने के बाद मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गयी। चार घंटे तक आग लगी मालगाड़ी पटरी पर दौड़ती रही लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। पैमार स्टेशन पर पहुंचने के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

मालगाड़ी के चालक ने बताया कि उसे रास्ते में ही यह सूचना मिल गई थी कि वैगन से धुआं उठ रहा है, जिस पैमार रेलवे स्टेशन पर उसने गाड़ी रोक दी। आग लगने की अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। संभावना जताई जा रही है कि कोयला गर्म होने की वजह से आग लगी है। इससे नीचे के हिस्से में चारों ओर आग लग गई, जिससे धुआं उठने लगा। फिलहाल, लूप लाइन पर मालगाड़ी होने के कारण अन्य सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें