मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

'गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'गुड बॉय माय लव', दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर सिंगर की पोती, जनाई भोसले की तस्वीरें और वीडियो छाए रहे। अपनी दादी के बिछड़ने के गम में जनाई बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके रोने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

अब अंतिम संस्कार के बाद, जनाई ने अपनी दादी की याद में उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ फोटो पोस्ट की है और उनके अंतिम संस्कार की फोटो भी पोस्ट की है। जनाई ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं इस समय इतनी भावुक हूं कि शब्दों में कुछ कह पाना कठिन है।

जब समय मिलेगा तब कुछ लिखूंगी, लेकिन अभी बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी दादी को समाज के हर वर्ग से जो प्रेम और सम्मान मिला है। मैं तहे दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं। वह इस प्यार की पूरी हकदार थीं। मुझे एहसास है कि वह हम सभी के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा है।

जबकि एक दूसरी फोटो में वे सिंगर को प्यार से विदा करती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, 'गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ।' जनाई के पोस्ट पर हर कोई उन्हें हौसला दे रहा है और आशा ताई के लिए प्रार्थना भी कर रहा है।

बता दें कि जनाई जल्द ही द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज नाम की फिल्म में दिखने वाली हैं, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि जनाई आशा भोसले की तरह ही बहुत अच्छी सिंगर और बहुत सुरीला गाती हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कई सिंगिंग वीडियो पोस्ट की है। उनकी सिंगिंग वीडियो को भी खूब पसंद किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें