मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के संविदा और सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली पर तीन दिन की छुट्टी, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के संविदा और सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली पर तीन दिन की छुट्टी, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें ⁠किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा, सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य में ⁠शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है।

इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा।

इससे पहले, कृषि विभाग की ओर से त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी।

किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

किसानों का यह तोहफा कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत दिया जाएगा।

योजना के अनुसार, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र व अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं।

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करनी होगी।

इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन या बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें