मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : सरकार ने फैसला लिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में इस साल कोई इजाफा नहीं होगा, लेकिन, अगले साल जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है. आगामी वर्ष जुलाई में यह चार फीसदी बढ़ सकता है. हालांकि इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर महंगाई भत्ता चार फीसदी की दर से बढ़ाया जाता है, तो इससे सीधे तौर पर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा.

मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है. कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है. इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है.

मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी. हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था.

इससे पहले खबर आई थी कि सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (ष्ठ्र) में इजाफा कर सकती है और आधार वर्ष को 2016 कर सकती है. ऐसा करने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होती, क्योंकि उनका महंगाई भत्ता सीपीआई-आईडबलू की गणना के आधार पर निर्भर है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें