मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोंडाकरनैलगंज कस्बा में एक सर्राफा व्यापारी से बीती चार

मार्च को दुकान में घुसे बदमाशों ने 50 लाख के सोना, चांदी और नकदी लूट कर

फरार हो गए थे। एसपी ने इस घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित पुलिस की

पांच टीम लगाई थी। गुरुवार की देर रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों की

मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक

बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

कराया गया।

पकड़े गए तीन आरोपी राघवेंद्र पांडे उर्फ राजा

पांडे, सत्येंद्र पांडे और सूरज पांडे तीनों सगे भाई हैं। सभी लोग परसपुर

थाना के शाहपुर कस्बा के रहने वाले हैं। जबकि तमंचा देने वाला फरहान अंसारी

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास का रहने वाला है।

पुलिस

अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि करनैलगंज कस्बा में बीती चार मार्च को

सर्राफा व्यापारी के यहां हुई 50 लाख की लूट से पुलिस ने पर्दा उठा दिया

है। सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ शाह ने बीते पांच मार्च को पुलिस को सूचना

दिया। उसने बताया कि सोमवार को बंदी के दिन वह अपनी दुकान पर हिसाब-किताब

देख रहे थे। रात के 10 बजे हेलमेट लगाकर घुसे बदमाशों ने बंदूक की दम पर 10

किलो चांदी, 600 ग्राम सोना और एक लाख 80 हजार नकद रुपये लूटकर फरार हो गए

थे।

एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की पांच

टीमें लगाई गई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया

है। इसमें तीन सगे भाई शामिल हैं और सभी का अपराधी इतिहास है। तमंचा की

सप्लाई करने वाले फरहान अंसारी का काफी लंबा अपराधी इतिहास है। सभी

आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इनकी निशानदेही पर एक कार, 22 लाख नकदी,

सोने चांदी के जेवर, एप्पल मोबाइल फोन, बाइक सहित 48 लाख रुपये का सामान

बरामद किया है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने ईनाम देने का ऐलान किया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें