मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

मनकामेश्वर मंदिर से लेटे हुए हनुमान मंदिर तक निकलेगी गोमती गौरव पदयात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। मनकामेश्वर मंदिर एवं मठ की महंत देव्या गिरी ने बताया कि

गोमती नदी के स्वच्छता को एक अभियान और एक मुहिम बनाने के लिए गोमती गौरव

पदयात्रा सोलह जून की सुबह छह बजे मनकामेश्वर मंदिर से लेटे हुए हनुमान

मंदिर तक निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोमती गौरव

पदयात्रा में संत समाज से बड़ी संख्या में प्रमुख संतगण और समाजसेवी

संगठनों के पदाधिकारी सहित माताएं, बहनें और गोमती भक्त शामिल होंगे। मां

गोमती की पूजा आरती की जाएगी और घाटों की स्वच्छता के विषय को उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पदयात्रा से पहले मनकामेश्वर मंदिर में

रुद्राभिषेक भी होगा। इसमें बड़ी संख्या में लखनऊ के लोग सहभागिता कर सकते

हैं। रुद्राभिषेक करने के बाद गोमती गौरव पदयात्रा में लखनऊ के हर वर्ग के

लोग सम्मिलित हों, इसके लिए वह आमंत्रित करती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें