गोलीबारी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 01 पिस्टल एवं 09 कारतूस बरामद
भागलपुर,। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा में आपसी
विवाद में हुई गोलीबारी मामले में एक व्यक्ति को 01 पिस्टल एवं 09 कारतूस
के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी शनिवार को सिटी
एसपी श्रीराज ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि बीते 31 मई को सुलतानगंज थाना
के ग्राम-नवादा में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के कम में लालू कुमार एवं
दिलखुश कुमार के द्वारा रितेश कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। वहीं
गांव के लोगों द्वारा लालू कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।
लालू
कुमार के पास से 01 मैंगजीन, 05 कारतूस, 02 ए०टी०एम० एवं 01 आधार कार्ड
बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही 01
पिस्टल, 01 मैंगजीन तथा 04 कारतूस बरामद किया गया। जख्मी रितेश कुमार एवं
लालू कुमार मायागंज अस्पताल में ईलाजरत हैं। इस संबंध में सुलतानगंज थाना
में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। दिलखुश कुमार की गिरफ्तारी
के लिए छापेमारी जारी है।





