मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

देश के ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
देश के ज्यादातर घरेलू सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी

- साप्ताहिक आधार पर 5,000 रुपये तक सस्ती हुई चांदीनई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी 3,100 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल दर्ज की गई है। कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,840 रुपये से लेकर 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,15,350 रुपये से लेकर 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो आज की तेजी के बावजूद सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर सिर्फ 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने के विपरीत चांदी के भाव में इस सप्ताह जबरदस्त गिरावट आई है। इस सप्ताह के कारोबार में ये चमकीली धातु पिछले सप्ताह की तुलना में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,15,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें