मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

सोने की चमक बढ़ी, चांदी में आई 0.75 प्रतिशत की गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोने की चमक बढ़ी, चांदी में आई 0.75 प्रतिशत की गिरावट

मुंबई। सोने और चांदी में गुरुवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक तरफ सोने में तेजी बनी हुई थी। वहीं, चांदी लाल निशान में थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:36 पर सोने का 5 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 396 रुपए या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,638 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार ने सोने ने 1,63,055 रुपए का उच्चतम स्तर और 1,61,027 रुपए का न्यूनतम स्तर बनाया है।

सोने के उलट चांदी में कमजोरी देखी जा रही है।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,238 रुपए या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,98,000 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,94,450 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,99,000 रुपए का उच्च स्तर बनाया है।

सोने की अपेक्षा चांदी में गिरावट की एक वजह मुनाफावसूली को भी माना जा रहा है, जो कि बुधवार के सत्र में 3,00,000 लाख रुपए के पार निकल गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,708 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 87.68 डॉलर प्रति औंस पर थी।

दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सेंसेक्स और निफ्टी आधा-आधा प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल शेयर कर रहे थे।

सूचकांकों में निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे।निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑयल एंड गैस के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें