मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन की गिरावट के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी में मामूली गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । लगातार दो दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। आज की तेजी

के कारण 24 कैरेट सोना उछल कर 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के

पार चला गया है, वहीं 22 कैरेट सोना भी 68 हजार से ऊपर या काफी करीब पहुंच

कर कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना

आज 74,520 रुपये से लेकर 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार

कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,310 रुपये से

लेकर 67,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत

चांती के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से आज दिल्ली

सर्राफा बाजार में चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 94,900 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में

24 कैरेट सोना आज 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 68,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 67,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में

24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने

की कीमत 68,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के

अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 74,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत

पर और 22 कैरेट सोना 67,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 67,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 68,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 74,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो

गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 68,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 74,030 रुपये प्रति

10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा

बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक

रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें