मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

गिरफ्तार टीएमसी नेता के सहयोगी के पास से चार करोड़ के सोने के आभूषण बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरफ्तार टीएमसी नेता के सहयोगी के पास से चार करोड़ के सोने के आभूषण बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को नादिया जिले में जिला परिषद की सदस्य टीना भौमिक साहा के घर से 4 करोड़ रुपए कीमत के 3 किलो सोने के गहने बरामद किए। टीना भौमिक साहा को प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता सब्यसाची दत्ता का करीबी सहयोगी माना जाता है।

बिधाननगर के गिरफ्तार पूर्व मेयर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बीती रात टीना भौमिक साहा के घर की तलाशी ली। बिधाननगर पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, तेहट्टा में नादिया जिला परिषद की सदस्य टीना भौमिक साहा के घर रातभर चली तलाशी के बाद सोना बरामद किया गया।

इस महीने की शुरुआत में बिधाननगर साउथ पुलिस ने पूर्व मेयर और तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और अवैध संपत्ति समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया था। वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बारासात से उम्मीदवार थे। लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए।

सब्यसाची की अवैध संपत्ति के स्रोत की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि उन्होंने मुख्य रूप से रंगदारी और काले धन का इस्तेमाल करके सोना जमा किया था।

जांचकर्ताओं को राजारहाट में उनके फ्लैट और एक बैंक लॉकर से सोना खरीदने की रसीदें मिलीं। भारी मात्रा में सोने के गहने भी बरामद किए गए।

पूछताछ में मिली कई जानकारियों के आधार पर, बिधाननगर पुलिस ने कल रात तेहट्टा में तलाशी अभियान चलाया।

जांचकर्ता रात भर चले तलाशी अभियान के लिए सब्यसाची को अपने साथ ले गए। वे नादिया जिला परिषद की सदस्य और तृणमूल नेता टीना भौमिक साहा के घर गए, जिनके सब्यसाची से करीबी संबंध बताए जाते हैं।

टीना के घर से लगभग 3 किलो सोने के गहने बरामद किए गए।

जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत 4.39 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ता टीना भौमिक साहा से पूछताछ कर रहे हैं कि उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में सोने के गहने कैसे आए। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के बारे में और जानकारी नहीं दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें