मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट कांड मामले में दो युवकों को पुलिस ने दबोचा -पुलिस वर्दी में थे लुटेरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट कांड मामले में दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

-पुलिस वर्दी में थे लुटेरे

पटना।राजधानी में गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पटना पुलिस के सामने करोड़ो के सोना लूट और व्यापारी पुत्र को गोली मारकर बड़ी चुनौती दे दी । पुलिस ने भी इस चुनौती को स्वीर करते हुए मामले का जल्द उद्भेदन करने का दवा कर दिया। दिल्ली के बड़े सवर्ण व्यापारी अंसार अली और उसके पुत्र एहतेशाम अली से दिनदहाड़े अपराधियों ने सोने से भरा बैग पिस्टल के बल पर लूट लिया जिसका विरोध करने पर व्यापारी पुत्र एहतेशाम अली के हाथ में अपराधियों ने गोली मारकर बैग ले फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर अपराधियों द्वारा घटना में इस्तेमाल दोनों बाइक अपाची और पैशन को बरामद कर लिया है।वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में उठाया है ,जिससे पुलिस की पुछताछ जारी है।दरअसल बीते दिन पटना के बेहद पॉश इलाके कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला स्थित सम्राट होटल के समीप दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार की संख्या में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होगी।दरअसल घटना के 3 दिन बीतने के बाद पुलिस के हाथ कुछ पुख्ता सबूत मिलने की बात कहीं जा रही हैं. फिलहाल मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सात टीम अपराधियों की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें