सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी मामूली गिरावट
नई दिल्ली,
घरेलू
सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। इस गिरावट के कारण
चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज
73,940 रुपये से लेकर
73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर
रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा
बाजारों में 67,790 रुपये से लेकर 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक
रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट आई है।
इसर कमजोरी की वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 94,700 रुपये
प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली
में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर
रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की
गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोने की कीमत 68,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख
शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,840 रुपये प्रति 10
ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,790 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
पहुंचा हुआ
है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,840 रुपये प्रति 10
ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर
पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,940 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा
है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा
बाजार में भी आज सोने की कीमत में सुस्ती आई है। इन तीनों राज्यों की
राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,790
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों
शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम
के स्तर पर बिक रहा है।




