सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, 63 हजार के करीब पहुंचा सोना
नई
दिल्ली, 19 जनवरी। इस सप्ताह लगातार गिरावट का सामना करने के बाद
आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज सोने
के भाव में 300 से लेकर 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल आई है। इसके कारण
ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 63 हजार रुपये के स्तर के
आसपास कारोबार कर रहा है। सोना की तरह ही आज चांदी में 200 रुपये प्रति
किलोग्राम की बढ़त नजर आ रही है, जिसके कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में
आज चांदी 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली
में 24 कैरेट सोना आज 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर
रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की
गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोना 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22
कैरेट सोने की कीमत 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख
शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 63,000 रुपये प्रति 10
ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर
बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 62,950 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ
है
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 63,100
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,950
रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 57,750 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 63,000
रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,
तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी दर्ज की
गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर
में 24 कैरेट सोना आज 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर
रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 57,800 रुपये
प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




