मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

गोधरा: घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोधरा: घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना

गोधरा। गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में घटित हुआ।

स्थानीय निवासियों ने घर से उठते घने धुएं और जलने की गंध महसूस की तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

हालांकि, जब तक आग बुझाई गई और दमकल की टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक चारों लोग मृत पाए गए।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि घर में आग लगने के दौरान ज्यादा धुआं भर जाने से दम घुटना मौत का कारण बन सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया दम घुटने की ओर संकेत करते हैं।

घर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें