मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

गोवा हादसा: क्लब मालिक सौरभ और गौरव के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोवा हादसा: क्लब मालिक सौरभ और गौरव के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली। गोवा के अरपोरा में हुए हादसे के बाद पुलिस ने फरार क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने उन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है।

गोवा पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से दोनों आरोपियों ने गोवा छोड़ दिया है और अब देश से बाहर जाने की कोशिश में हैं, जिसे देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सभी एयरपोर्ट और पुलिस स्टेशनों पर इन दोनों आरोपियों की फोटो भेजकर हाई अलर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है जो लगातार इनकी तलाशी कर रही है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं इससे पहले गोवा के पुलिस महानिदेशक ने दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि क्लब के दो मालिकों, मैनेजर, निवेशक, और कई अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

साथ ही क्लब के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि क्लब मालिक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, पूरा हादसा शनिवार-रविवार दरमियानी रात का था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच चल रही है।

इस बीच, मामले से जुड़े चार गिरफ्तार लोगों को रविवार देर रात बारदेज जिला अदालत में पेश किया गया था।

अदालत ने चारों मैनेजरों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

वहीं, गोवा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से फरार मालिकों के सिलसिले में भोला नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जांचकर्ता नाइटक्लब और सौरभ और गौरव लूथरा के साथ उसके संबंधों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस चल रही जांच के तहत गोवा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

इसके अलावा, क्लब के संचालन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस टीम भोला को हिरासत में लेने के लिए गोवा से दिल्ली गई थी और अब उसे आगे की जांच के लिए वापस गोवा लाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के प्रति अनुग्रह राशि का ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट करके बताया कि पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें