मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

गोवा कांग्रेस में फूट..! पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटाया, भाजपा पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

विधायकों के दलबदल करने की अटकलों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार रात को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया गया है।

एजेंसियां : महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक उठापटक के बाद अब गोवा में इसी तरह के हालात की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। रविवार को दिन भर कांग्रेस विधायकों के एक बड़े गुट के टूट कर भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सुनाई देती रहीं। विधायकों के दलबदल करने की सुगबुगाहट के बीच दिनेश गुंडू राव गोवा पहुंचे और विधायकों के साथ बैठक की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार रात को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया गया है।

माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने बगावत की

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव (Dinesh Gundu Rao, AICC Goa in charge) ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है। हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साजि‍श रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया।

दलबदल के खिलाफ कार्रवाई होगी

AICC गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा क‍ि दिगंबर कामत और माइकल लोबो भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे थे। दिगंबर कामत ने अपनी की रक्षा के लिए ऐसा किया क्योंकि उनके खिलाफ कई मामले थे। उन्‍होंने बताया कि अब नए नेता का चुनाव होगा। दलबदल के खिलाफ कानून सम्‍मत जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। देखते हैं कितने लोग वहां जा रहे हैं। हमारे पांच विधायक यहां हैं।

कितनी बड़ी है यह फूट

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक कांग्रेस के कम से कम सात असंतुष्ट विधायकों के एक होटल में मुलाकात कर रणनीति बनाने की बात सामने आई है। इस बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर ने मंगलवार को होने जा रहे डिप्टी स्पीकर का चुनाव स्थगित कर दिया है। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में फिलहाल कांग्रेस के 11 विधायक हैं। इनमें से करीब आठ के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ रही है।

असंतुष्ट विधायक हुए एकजुट

कांग्रेस विधायक अलेक्सियो सिक्वेरा ने बताया कि कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट विधायकों ने हाल ही में मारगाव के एक होटल में बैठक की है। मुझे इस बैठक में हाई कमांड द्वारा नहीं बुलाया गया। इस बैठक में कौन-कौन शामिल इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।

डिप्टी स्पीकर के चुनाव की अधिसूचना रद

इस बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर रमेश तावडकर ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव के चुनाव के लिए जारी अधिसूचना रद कर दी है। इस अधिसूचना को वापस लेने का आदेश रविवार सुबह जारी हुआ जबकि यह चुनाव 12 जुलाई को होना था। विधानसभा की सचिव नम्रता उलमन ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के चुनाव की अधिसूचना नियम 308 के तहत आठ जुलाई को जारी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें