मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर निर्गम मूल्य से 5 फीसदी ऊपर लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। बेंगलुरु स्थित इंश्योरेंस टेक स्टार्टप कंपनी गो

डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर निर्गम मूल्य 272 रुपये से पांच फीसदी से

अधिक उछलकर गुरुवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी ने 2,615 करोड़

रुपये के आईपीओ के लिए इसका मूल्य दायरा 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया

था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर गो डिजिट का शेयर

3.34 फीसदी की बढ़त के साथ 281.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। कारोबार के दौरान यह

11.39 फीसदी चढ़कर 303 रुपये पर पहुंच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज

(एनएसई) पर यह 5.15 फीसदी उछलकर 286 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का बाजार

मूल्यांकन 26,869.44 करोड़ रुपये रहा।

उल्लेखनीय है कि

साधारण बीमा कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस को सार्वजनिक निर्गम के आखिरी

दिन गत शुक्रवार को 9.6 गुना अभिदान मिला था। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी

पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं।

उन्होंने आईपीओ में अपना कोई शेयर नहीं बेचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें