मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से शानदार रिकवरी के संकेत, एशियाई बाजार में भी तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्लोबल मार्केट से शानदार रिकवरी के संकेत, एशियाई बाजार में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज शानदार रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.78 प्रतिशत उछल कर 6,869.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 299.18 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,815.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 184.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,555.21 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 83.52 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,567.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,167.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 414.71 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 24,205.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.07 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,655 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.59 प्रतिशत उछल कर 4,841.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में बुधवार की जबरदस्त गिरावट के बाद आज शानदार रिकवरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 422.06 अंक यानी 7.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,515.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 767.60 अंक यानी 2.28 प्रतिशत की छलांग लगा कर 33,596.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.79 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,409.82 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 113.88 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,690.94 के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 739.46 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,985 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत उछल कर 4,116.77 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 178.52 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,428 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें