मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना बिसरख थाना क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है, जबकि हिरासत में लिए गए युवक का नाम आशीष बताया गया है, जो दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। दोनों के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से दोस्ती और प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं।

जानकारी यह भी सामने आई है कि आशीष का अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था और वह पिछले पांच महीनों से प्रिया के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रह रहा था। घटना बीती देर रात की है। बताया जा रहा है कि आशीष के कुछ दोस्त फ्लैट पर आए हुए थे और वहां पार्टी चल रही थी। इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया। फोन पर ही किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बात कहासुनी तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, इसी गुस्से में प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही फ्लैट में मौजूद लोग और सोसाइटी के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में पड़ी प्रिया को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आशीष खुद ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी के फ्लैट को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के जवान आशीष को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। डीसीपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या की कोशिश है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें