मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

मंदिर में युवती से अश्लील हरकतें, जान से मारने की धमकी, पुजारी पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला, राजधानी शिमला के एक मंदिर में युवती से अश्लील हरकतें

व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 20 साल की युवती रविवार को मंदिर पूजा

करने गई थी। मंदिर में वह सेवा का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मंदिर के

पुजारी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुजारी ने युवती को जान से मारने की

धमकी भी दी। युवती ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने

पुजारी के विरूद्ध छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामला बालूगंज थाना

क्षेत्र के अंतर्गत आइएसबीटी बस अड्डे के पास स्थित दुर्गा मंदिर का है।

युवती

द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक वह दुर्गा मंदिर में सेवा कर रही थी तो

मंदिर के पुजारी ने इसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर पुजारी ने

उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़िता की शिकायत पर

बालूगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुजारी के खिलाफ आईपीसी की धारा

354, 354ए व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपित को

हिरासत में नहीं लिया गया है। आरोपित उतराखण्ड का मूल निवासी बताया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित युवती

की शिकायत पर पुजारी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर

कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें